बार्सिलोना ओपन: अल्काराज ने किया जीत के साथ आगाज, मुसेटी और डी मिनौर भी अगले दौर में पहुंचे (Image Source: IANS)
दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने बार्सिलोना ओपन में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की है। मंगलवार को हुए एटीपी 500 इवेंट के दूसरे दौर में पहुंचने के लिए उन्होंने फिनलैंड के ओटो विर्टानेन को 6-4, 6-3 से हराया।
मोंटे-कार्लो मास्टर्स में उपविजेता रहने के बाद (जहां उन्हें जानिक सिनर से हार का सामना करना पड़ा था) कोर्ट पर वापसी करते हुए अल्काराज इस सीजन में अपनी सरजमीं पर खेले गए पहले मैच में काफी सहज नजर आए। अब दुनिया के दूसरे नंबर के इस स्पेनिश खिलाड़ी के पास बार्सिलोना में खिताब जीतकर एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल करने का मौका है।
पहले सेट के आखिर में हाथ में तकलीफ के चलते मेडिकल ब्रेक लेने के बावजूद अल्काराज ने उसके बाद किसी भी तरह की परेशानी का कोई संकेत नहीं दिया और एक घंटे 25 मिनट में ही मैच अपने नाम कर लिया।