बेंगलुरु: नाबालिग छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में बॉक्सिंग कोच पर केस दर्ज (Image Source: IANS)
बेंगलुरु के एक निजी बॉक्सिंग क्लब से जुड़े एक बॉक्सिंग कोच के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। यह कानूनी कार्रवाई 17 साल की एक बॉक्सर और उसकी मां के आरोपों के बाद की गई है। उन्होंने कोच पर गलत व्यवहार और उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
यह घटना संपंगीरामनगर पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई बताई जा रही है।
मां की शिकायत के बाद, पुलिस ने बच्चों के यौन अपराधों से संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम, 2012 की धारा 8 और 12 के तहत, साथ ही भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पीड़िता की मां ने 22 मई को शिकायत दर्ज कराई थी।