बेंगलुरु ओपन 2026: पेड्रो मार्टिनेज ने जीता सिंगल्स खिताब, बैरिएंटोस-किट्टे के नाम डबल्स टाइटल (Image Source: IANS)
10वें डाफा न्यूज बेंगलुरु ओपन 2026 में टॉप सीड पेड्रो मार्टिनेज ने शनिवार को सिंगल्स खिताब अपने नाम किया। वहीं, कोलंबियाई निकोलस बैरिएंटोस और अमेरिकी बेंजामिन किट्टे की जोड़ी ने डबल्स खिताब जीता।
पेड्रो मार्टिनेज ने फाइनल में कजाकिस्तान के टिमोफे स्केटोव को 7-6(5), 6-3 से मात दी। मार्टिनेज ने खिताब अपने नाम करने के साथ 33,650 यूएस डॉलर का नकद पुरस्कार जीता।
दूसरी ओर, निकोलस बैरिएंटोस और बेंजामिन किट्टे की जोड़ी ने फ्रेंच जोड़ी आर्थर रेमंड और लुका सांचेज को 7-6(9), 7-5 से मात देकर डबल्स खिताब अपने नाम किया। इस जोड़ी को नकद पुरस्कार के रूप में 9,900 यूएस डॉलर भी मिले।