बेंगलुरु ओपन: क्वालीफाइंग के फाइनल राउंड में पहुंचे रावत, सोमवार से शुरू होंगें मेन ड्रॉ (Image Source: IANS)
एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में रविवार को 10वें बेंगलुरु ओपन 2026 में क्वालीफाइंग मुकाबलों के पहले राउंड में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
भारत के सिद्धार्थ रावत ने हमवतन नितिन कुमार सिन्हा को 6-3, 7-5 से शिकस्त देकर क्वालीफाइंग के फाइनल राउंड में जगह बनाई।
सिद्धार्थ रावत ने शुरुआत से ही लय हासिल कर ली थी। उन्होंने पहला सेट आत्मविश्वास के साथ जीता। सिन्हा ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी की और रावत की सर्विस तोड़कर बढ़त बनाई, लेकिन सिद्धार्थ रावत ने समय पर दो ब्रेक लेकर मैच सीधे सेटों में खत्म कर दिया।