कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 में एक और मेडल जीतना मुरली श्रीशंकर का सपना है। श्रीशंकर का कहना है कि वे 8.42 मीटर के मुश्किल लक्ष्य के पीछे भागने के बजाय प्रक्रिया पर ध्यान दे रहे हैं। भारतीय लॉन्ग जंपर का मानना है कि अगर सही समय पर सभी तकनीकी पहलू सही हो जाएं, तो दूरी अपने आप तय हो जाएगी।
कॉमनवेल्थ गेम्स का 23वां संस्करण 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होगा।
प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत से पहले श्रीशंकर ने कहा, "मुझे पता है कि इसमें समय लगता है। मैं सिर्फ एक दूरी पर ध्यान देकर दूसरी चीजों से समझौता नहीं करना चाहता। मैं प्रक्रिया पर भरोसा रखना चाहता हूं और यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि टेक्निकल स्किल्स सही हों। अगर उचित समय पर तीनों पहलू एक साथ आ जाएं, तो बड़ी जंप मुमकिन है। मैं बस यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं शारीरिक रूप से अच्छी शेप में रहूं।"