चीन में बॉक्सिंग वर्ल्ड कप (स्टेज 2) के पहले दिन भारतीयों दीपक और पूनम विजेता रहे, जिन्होंने अपनी-अपनी कैटेगरी में अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, 7 अन्य भारतीय मुक्केबाजों को शिकस्त झेलनी पड़ी।
महिलाओं की 54 किलोग्राम कैटेगरी में पूनम ने राउंड ऑफ 32 में उज्बेकिस्तान की अजीजा योकुबोवा पर 5-0 से हराया। पुरुषों की 70 किलोग्राम कैटेगरी में दीपक ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ 32 में बायरामदुर्डी नूरमुहम्मदोव (तुर्कमेनिस्तान) को सर्वसम्मति से 5-0 के फैसले से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।
शेष भारतीय मुक्केबाज आगे नहीं बढ़ सके। राउंड ऑफ 16 में, ऋषि सिंह (50 किलोग्राम) अजरबैजान के सुभान मामेदोव से हार गए, जबकि सनमाचा चानू थोकचोम (75 किलोग्राम) कनाडा की तमारा थिबोल्ट से हार गईं। पुरुषों की 90 किलोग्राम कैटेगरी में सावन गिल भी नॉर्वे के उमर शिहा से हारकर बाहर हो गए।