बॉक्सिंग वर्ल्ड कप: दूसरे दिन ज्योति, प्राची और निखिल की जीत, अगले दौर में जगह बनाई (Image Source: IANS)
बॉक्सिंग वर्ल्ड कप (स्टेज 2) के दूसरे दिन भारतीय मुक्केबाज ज्योति, प्राची और निखिल ने दमखम दिखाते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। ये मुक्केबाज चीन के गुइयांग शहर में स्थित गुइयांग ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम में जारी प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंच गए हैं।
महिलाओं की 57 किलोग्राम कैटेगरी में प्राची ने यूएसए की डेबोरा ग्रांट को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर प्रतियोगिता में आगे का सफर तय किया।
महिलाओं की 48 किलोग्राम कैटेगरी में ज्योति ने मंगोलिया की एंख अमगलन नोमुंदारी को दूसरे राउंड में 'रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट' (आरएससी) फैसले से हराया। इस अहम जीत के साथ, ज्योति सेमीफाइनल में पहुंच गईं और देश के लिए एक मेडल पक्का कर लिया।