बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग की जोड़ी को मिली वरियता (Image Source: IANS)
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 17-23 अगस्त 2026 तक इंदिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली में होगा। इस आयोजन के लिए हाल ही में जापान ओपन का खिताब जीतने वाली स्टार भारतीय शटलर पीवी सिंधु को नौवीं वरीयता दी गई है। वहीं, 2022 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक-चिराग की जोड़ी को पांचवीं वरीयता मिली है।
इस चैंपियनशिप की सभी पांच कैटेगरी में भारत की दो-दो एंट्री हैं और पांच में से चार कैटेगरी में कम से कम एक वरियता वाली एंट्री है।
सिंधु और सात्विक-चिराग के अलावा, पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन को पुरुष एकल में 14वीं वरीयता मिली है। ध्रुव कपिला व तनीषा क्रास्टो की मिश्रित डबल्स जोड़ी को 15वीं वरीयता मिली है।