बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 नई दिल्ली में 17 से 23 अगस्त तक आयोजित की जाएगी, जिसमें दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत में 17 साल बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का 30वां संस्करण इंदिरा गांधी एरीना में खेला जाएगा।
इस चैंपियनशिप में पांच कैटेगरी (मेंस सिंगल्स, विमेंस सिंगल्स, मेंस डबल्स, विमेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स) में मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता की शुरुआत ओपनिंग राउंड से होगी, जिसके बाद नॉकआउट स्टेज खेला जाएगा। राउंड ऑफ 64, राउंड ऑफ 48, राउंड ऑफ 32 और राउंड ऑफ 16 के बाद क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा। शुरुआती स्टेज 17 और 18 अगस्त के बीच खेला जाएगा। राउंड ऑफ 32, 19 अगस्त को और राउंड ऑफ 16, 20 अगस्त को होगा। 21 अगस्त को क्वार्टर-फाइनल और 22 अगस्त को सेमीफाइनल होगा। फाइनल मुकाबले 23 अगस्त को आयोजित होंगे।