बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप हमारी ओलंपिक अभियान की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है: पी. टी. उषा (Image Source: IANS)
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने 17-23 अगस्त तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाली बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के लिए वैश्विक बैडमिंटन समुदाय का नई दिल्ली में स्वागत किया है। आईओए अध्यक्ष पी. टी. उषा ने कहा है कि वर्ल्ड चैंपियनशिप ओलंपिक अभियान के लिए भारत की प्रतिबद्धता और खेल के विकास को और मजबूत करती है।
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 दुनिया का बड़ा और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। इसकी मेजबानी मिलना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के मेजबान के रूप में भारत के एक भरोसेमंद देश के रूप में उभरने का संकेत है।
चैंपियनशिप की मेजबानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारत सरकार के लगातार सहयोग को दिखाती है, जो भारत के खेल इकोसिस्टम को मजबूत करने और देश को एक शीर्ष वैश्विक खेल देश के तौर पर स्थापित करने में मदद कर रहा है।