गत चैंपियन बेन शेल्टन ने अपने साथी अमेरिकी खिलाड़ी लर्नर टीएन को सेमीफाइनल में 6-2, 6-3 से हराकर कैनेडियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली। यह लगातार दूसरा मौका है, बेन शेल्टन ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
2026 में अपना खिताब बचाने उतरे बेन शेल्टन का प्रदर्शन शानदार रहा है। सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले, वह ड्रॉ में अकेले ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया था और यह ट्रेंड बुधवार को भी जारी रहा।
1995 के बाद पहली बार मॉन्ट्रियल में फाइनल में पहुंचने वाले सभी खिलाड़ी अमेरिकी हैं। आंद्रे अगासी ने पुराने जैरी पार्क स्टेडियम में खेले गए फाइनल टूर्नामेंट में पीट सम्प्रास को हराकर खिताब जीता था। 31 साल बाद, दुनिया के नंबर 10 शेल्टन का मुकाबला गुरुवार रात आईजीए स्टेडियम में दुनिया के नंबर 31 खिलाड़ी ब्रैंडन नाकाशिमा से होगा।