कैनेडियन ओपन: बेन शेल्टन ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, फाइनल में ब्रैंडन नाकाशिमा को हराया (Image Source: IANS)
अमेरिका के बेन शेल्टन ने लगातार दूसरी बार कैनेडियन ओपन का खिताब जीत लिया है। गुरुवार को मॉन्ट्रियल में खेले गए फाइनल मुकाबले में शेल्टन ने हमवतन पांचवीं सीड ब्रैंडन नाकाशिमा को 6-3, 7-6(4) से खिताब जीता। शेल्टन का यह दूसरा एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब है।
बेन शेल्टन खिताबी जीत के साथ ही इस सदी में एंडी मरे (2009-10), नोवाक जोकोविच (2011-12), और राफेल नडाल (2018-19) के बाद अपने कनाडा ओपन खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाले चौथे व्यक्ति बन गए। शेल्टन बिना कोई सेट गंवाए खिताब जीता।
खिताबी जीत के बाद बेन शेल्टन ने कहा, "इस सप्ताह जिस तरह से मैंने खेला और इस ड्रॉ तक पहुंचा, वह मेरी मेहनत को दिखाता है। यह मेरी मानसिक दृढता, इस सप्ताह जो कुछ भी हो रहा था, उस पर फोकस करने की मेरी क्षमता को भी दिखाता है।"