कैनेडियन ओपन स्क्वैश: क्वार्टरफाइनल से पहले अनाहत ने लिया नाम वापस, चोट बनी वजह (कैनेडियन ओपन स्क्वैश: क्वार्टरफाइनल से पहले अनाहत ने लिया नाम वापस, चोट बनी वजह)
भारतीय स्क्वैश सनसनी अनाहत सिंह चोट के कारण कनाडियन विमेंस ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। यह जानकारी पीएसए टूर की वेबसाइट पर दी गई।
वर्ल्ड नंबर 15 अनाहत शानदार फॉर्म में थीं। उन्होंने इंग्लैंड की सारन न्घिएम को चार गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। पीएसए सिल्वर-लेवल टूर्नामेंट के इस क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला मिस्र की वर्ल्ड नंबर-7 खिलाड़ी और टॉप सीड फेरोज अबोलखैर से होना था। इस वजह से, अबोलखैर को वॉकओवर के जरिए सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया है।
पिछले हफ्ते, अनाहत ने रेडवुड सिटी (अमेरिका) में सिलिकॉन वैली ओपन स्क्वैश के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए मिस्र की आठ बार की वर्ल्ड चैंपियन नूर अल-शेरबिनी को सीधे गेम में हराकर सभी को चौंका दिया था। यह उनके करियर की सबसे बड़ी जीत थी।