कार्लसन ने जीता क्लच शतरंज चैंपियंस शोडाउन, जानिए किस स्थान पर रहे गुकेश? (Image Source: IANS)
नॉर्वे के स्टार चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने क्लच शतरंज चैंपियंस शोडाउन अपने नाम किया है। वहीं, मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डोमाराजू चौथे स्थान पर रहे।
मैग्नस कार्लसन ने गुकेश को 2 बार शिकस्त देने के बाद ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को भी 2 बार मात दी। उन्होंने प्रतियोगिता जीतने के साथ 1,20,000 अमेरिकी डॉलर का प्रथम पुरस्कार भी अपने नाम किया है।
मैग्नस कार्लसन ने हिकारू नाकामुरा के खिलाफ 2 ड्रॉ खेले। अंत में अतिरिक्त 50,000 डॉलर का बोनस भी हासिल किया। इस तरह मैग्नस कार्लसन ने 3 दिनों में कुल 1,70,000 अमेरिकी डॉलर जीते।