Manu Bhaker: मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में भारत की मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। मनु भाकर ने यह पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह पेरिस ओलंपिक में उनका दूसरा मेडल था। इससे पहले उन्होंने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीता था। मनु की इस उपलब्धि पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बधाई दी।
द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजीत सिंह ने मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस जीत के साथ मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ही ओलंपिक खेल में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। उन्होंने देश को बेहद गौरवान्वित किया है। मैं कामना करती हूं कि भविष्य में भी इन दोनों खिलाड़ियों को और अधिक सफलता मिले।"