चेल्सी के मैनेजर जाबी अलोंसो ने ब्राजील के फॉरवर्ड जोआओ पेड्रो के व्यक्तित्व और लीडरशिप गुणों की तारीफी की है। पेड्रो ने 2034 तक के नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करके क्लब के साथ अपना भविष्य लंबे समय के लिए सुरक्षित कर लिया है।
जुलाई 2025 में ब्राइटन एंड होव एल्बियन से चेल्सी में शामिल हुए पेड्रो ने सोमवार को फुलहम के खिलाफ प्रीमियर लीग के शुरुआती मैच से पहले लंदन क्लब के साथ नई शर्तों पर साइन किया। ब्राजील के इस खिलाड़ी का स्टैमफोर्ड ब्रिज में पहला पूरा सीजन शानदार रहा। सभी प्रतियोगिताओं में 20 गोल करके पेड्रो चेल्सी के लिए सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। फैंस ने उन्हें क्लब का 'प्लेयर ऑफ द सीजन' भी चुना था।
अलोंसो ने कहा कि पेड्रो का प्रभाव मैदान पर उनके प्रदर्शन से कहीं अधिक बढ़ गया है और उन्होंने प्री-सीजन के दौरान उनके रवैये की भी तारीफ की। चेल्सी के हवाले से अलोंसो ने कहा, "हम जोआओ पेड्रो से बहुत बात करते हैं क्योंकि वह न सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं। ग्रुप में उनका व्यक्तित्व बहुत अच्छा है।"