चेन्नई स्क्वैश पीएसए चैलेंजर: छह भारतीयों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई (Image Source: IANS)
इंडियन स्क्वैश अकादमी में खेले जा रहे पीएसए चैलेंजर टूर-चेन्नई में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। पुरुष वर्ग में दूसरे वरीय सूरज चंद ने कुवैत के अम्मार अल्तामिमी को 6-11, 11-5, 11-5, 11-6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
सूरज ने पहला गेम गंवाने के बाद अपने खेल में बेहतरीन सुधार किया और लगातार तीन गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पुरुष वर्ग में सातवें वरीय ओम सेमवाल ने भी पहला गेम हारने के बाद वापसी करते हुए श्रीलंका के शमील वकील को 7-11, 11-3, 11-6, 11-3 से हराया और अंतिम आठ में प्रवेश किया।
हालांकि, सभी भारतीय खिलाड़ियों को सफलता नहीं मिली। दिवाकर सिंह को कनाडा के चौथे वरीय सलाह एल्टॉर्गमैन ने 11-5, 11-3, 11-2 से हराया, जबकि अयान वजीरल्ली को मलेशिया के वा सेर्न लो के खिलाफ 11-8, 11-5, 11-9 से हार का सामना करना पड़ा।