थाईलैंड ओपन में चीनी शटलर्स का जलवा, तीन फाइनल में बनाई जगह (Image Source: IANS)
चीनी बैडमिंटन टीम ने शनिवार को थाईलैंड ओपन 2026 के तीन फाइनल मुकाबलों में जगह बना ली है। महिला एकल में चेन युफेई, जबकि महिला युगल में बाओ लिजिंग और काओ जिहान की जोड़ी ने फाइनल में जगह बनाई। वहीं, मिश्रित युगल में झू यिजुन और ली कियान की जोड़ी फाइनल में पहुंची है।
महिला युगल के सेमीफाइनल में, चीनी जोड़ी बाओ लिजिंग और काओ जिहान ने चीनी ताइपे की हू लिंग-फांग और झेंग यू-चीह को 21-18, 21-17 से हराया। यह मुकाबला सिर्फ 40 मिनट तक चला। यह युवा जोड़ी खिताब के लिए जापानी जोड़ी रिन इवानागा-की नाकानिशी का सामना करेगी।
दूसरी तरफ, डिफेंडिंग चैंपियन चेन युफेई ने जापान की हिना अकेची को सीधे गेम में हराकर महिला एकल के फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। यह जोड़ी अब चैंपियनशिप के लिए अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्वी, जापान की अकाने यामागुची से मुकाबला करेगी।