कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पहले दिन लॉन बॉल में भारत पेश करेगा दावेदारी, जानिए शेड्यूल (Image Source: IANS)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है, जिसमें 74 देशों के करीब 3 हजार एथलीट्स 10 खेलों में हिस्सा लेंगे। इनमें 215 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे।
भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में 19वीं बार हिस्सा लेने जा रहा है, जिसमें उसके 124 एथलीट्स मेडल के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। आठ एथलीट्स सामान्य खेलों और पांच पैरा-स्पोर्ट्स में मेडल के लिए मुकाबला करते नजर आएंगे।
भारत अपने अभियान की शुरुआत पुरुषों और महिलाओं के लॉन बॉल इवेंट्स से करेगा। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यादगार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीतने और इतिहास रचने के बाद, भारतीय लॉन बॉल टीम ग्लासगो (स्कॉटलैंड) जा रही है। टीम कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनौती देने के लिए तैयार है।