केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को ग्लासगो, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीतने वाले एथलीटों और पैरा-एथलीटों से मुलाकात की। खेल मंत्री ने पदक जीतने वाले एथलीटों को सम्मानित किया।
खेल मंत्री ने इस अवसर पर कहा, "जिस खिलाड़ी ने कभी स्वर्ण पदक नहीं जीता, वह शायद रजत पदक से संतुष्ट हो जाए। लेकिन जिसने पहले ही स्वर्ण जीता हो, उसके लिए रजत से संतोष करना मुश्किल होता है। रजत जीतने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण जीतने की कोशिश करनी चाहिए और स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ियों को उसे बरकरार रखने की कोशिश करनी चाहिए। रजत और कांस्य पदक विजेताओं का लक्ष्य स्वर्ण पदक होना चाहिए। एक स्पष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना जरूरी है, जो लोग लक्ष्य तय करते हैं, वही सफलता पाते हैं।"
पदक जीतने वाले एथलीटों और पैराएथलीटों से आईएएनएस ने बातचीत की।