कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026: भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने नाइजीरिया को बुरी तरह हराया (कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026: भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने नाइजीरिया को बुरी तरह हराया)
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में, सोमवार को भारतीय पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया के खिलाफ दमदार जीत हासिल की। पुरुषों ने अपना मुकाबला 50-23 से जीता, जबकि महिलाओं ने नाइजीरिया को 38-10 से रौंदा।
भारतीय महिलाओं ने लगातार चौथी जीत हासिल करते हुए नाइजीरिया को 38-10 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मेजबान भारत ने मजबूत शुरुआत करते हुए जल्द नाइजीरिया को 'ऑलआउट' कर दिया। भारत ने अपने आक्रामक खेल से प्रभावित करना जारी रखा और हाफ-टाइम तक 24-6 की बढ़त बना ली।
अनु सेन ने 11 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि साक्षी और प्रिया ने क्रमशः पांच और तीन प्वाइंट्स का योगदान दिया। नाइजीरिया की तरफ से रॉबर्ट मोसेस ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और छह प्वाइंट्स जुटाए।