भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने तंजानिया को 48-20 के बड़े अंतर से हराकर कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
मंगलवार को अहमदाबाद के वीर सावरकर स्टेडियम में, भारतीय पुरुष टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टीम ने 30 रेड प्वाइंट्स और 10 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए और तंजानिया को छह बार 'ऑल-आउट' किया। दूसरी तरफ, तंजानिया की टीम 15 रेड प्वाइंट्स और 5 टैकल प्वाइंट्स ही जुटा सकी और वे एक बार भी भारत को 'ऑलआउट' नहीं कर पाए।
नीरज नरवाल ने भारत की रेडिंग की कमान संभाली। उन्होंने 16 रेड में 12 प्वाइंट्स हासिल किए, जिसमें 6 बोनस प्वाइंट्स शामिल थे। नवीन कुमार और शिवम पटारे ने भी अहम योगदान दिया और दोनों ने 9-9 प्वाइंट्स बनाए। नवीन ने 11 रेड में 9 रेड प्वाइंट्स लिए, जबकि पटारे ने भी 11 रेड में 9 रेड प्वाइंट्स हासिल किए।