कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, युगांडा को 35-15 से रौंदकर जीता खिताब (कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, युगांडा को 35-15 से रौंदकर जीता खिताब)
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार को युगांडा महिला टीम के खिलाफ 35-15 से जीत दर्ज करते हुए उद्घाटन कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय रही।
फाइनल मुकाबले में साक्षी भारत की सबसे सफल रेडर रहीं। उन्होंने 10 रेड में कुल 9 अंक हासिल किए, जिनमें 2 बोनस अंक भी शामिल थे। फाइनल में साक्षी ने पहले हाफ में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सात अंक जुटाए, जब उनकी सभी छह रेड में सफल रहीं।
उनके अलावा, अनु ने 6 रेड प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि कप्तान निधि शर्मा ने 3 बोनस प्वाइंट्स समेत कुल 5 प्वाइंट्स बनाए। ऋतु और सुमन ने डिफेंस की कमान संभाली और 4-4 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए। भारत ने कुल 20 रेड प्वाइंट्स और 10 टैकल प्वाइंट्स बनाए, साथ ही युगांडा को 2 बार 'ऑलआउट' भी किया।