कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में युगांडा की केन्या से होगी भिड़ंत; श्रीलंका की पुरुष और महिला टीमें टॉप-4 में (कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में युगांडा की केन्या से होगी भिड़ंत; श्रीलंका की पुरुष और महिला टीमें टॉप-4 में)
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के छठे दिन, बुधवार को केन्या और बांग्लादेश ने शानदार जीत के साथ पुरुष ग्रुप बी में शीर्ष दो स्थान सुनिश्चित कर लिए। वहीं, श्रीलंका की पुरुष और महिला टीमों ने टॉप-4 में जगह बना ली है।
अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जारी प्रतियोगिता में केन्या ने अब तक अजेय रही कनाडाई टीम को 49-20 से हराया, जबकि बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 69-30 से मात देकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा।
विदुरंगा (11 अंक) और लक्षिता (9 अंक) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत, श्रीलंका की पुरुष टीम ने इंग्लैंड को 50-22 से आसानी से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। गुरुवार को ग्रुप ए में शीर्ष स्थान तय करने के लिए श्रीलंका का मुकाबला भारत से होगा।