10 दिनों तक सो नहीं पाई थी: वर्ल्ड चैंपियन बनने के भावुक सफर को मनीषा ने खेल मंत्री के साथ साझा किया (10 दिनों तक सो नहीं पाई थी: वर्ल्ड चैंपियन बनने के भावुक सफर को मनीषा ने खेल मंत्री के साथ साझा किया)
कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय पहलवान मनीषा भनवाला ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की।
इस बातचीत के दौरान, मनीषा ने चयन प्रक्रिया के दौरान मानसिक तनाव और उस शानदार वापसी के बारे में बताया, जिसकी बदौलत देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया। महिला पहलवान ने बताया कि सिलेक्शन ट्रायल से गुजरने के बाद, उन्हें 10 दिनों तक ठीक से नींद नहीं आई थी।
मनीषा ने मनसुख मांडविया से कहा, "सर, मैं सिलेक्शन ट्रायल से होकर आई थी। मैं 10 दिनों तक सो नहीं सकी थी।"