नॉर्वे चेस 2026 में खेलेंगे मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन गुकेश (Image Source: IANS)
मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डोमाराजू नॉर्वे चेस 2026 में हिस्सा लेकर दुनिया के सबसे मजबूत शतरंज टूर्नामेंट्स में से एक में प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे।
भारतीय स्टार ओस्लो में शतरंज के इतिहास के सबसे युवा निर्विवाद विश्व चैंपियन के रूप में उतरेंगे। गुकेश ने साल 2024 में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता था, जिसके बाद तत्कालीन वर्ल्ड चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर महज 18 साल की उम्र में विश्व खिताब अपने नाम किया।
गुकेश ने कहा, "नॉर्वे चेस में एक बार फिर हिस्सा लेकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। हमेशा की तरह यहां मजबूत खिलाड़ियों का शानदार मैदान होता है और मैं सभी रोमांचक मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"