बेटी ने देश का नाम रोशन किया, कॉमनवेल्थ गेम्स में कबड्डी में गोल्ड जीतने वाली साक्षी शर्मा के घर जश्न का माहौल (बेटी ने देश का नाम रोशन किया, कॉमनवेल्थ गेम्स में कबड्डी में गोल्ड जीतने वाली साक्षी शर्मा के घर जश्न का माहौल)
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने युगांडा को हराकर ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का स्वर्ण पदक जीता था। हरियाणा के जींद की रहने वाली साक्षी शर्मा स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम की सदस्य थीं। साक्षी की सफलता पर उनके घर और गांव में जश्न का माहौल है।
साक्षी शर्मा की दादी मुर्ती देवी ने आईएएनएस से कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मेरी पोती का बचपन से सपना था कि वो कबड्डी खेले। हम लोगों ने मैच देखा। बहुत अच्छा लगा। सारे गांव ने मैच देखा, सभी का कहना था कि लड़की ने पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया। उसे और आगे जाना चाहिए। वो मेरे बड़े बेटे की लड़की है। परिवार में दो बहन एक भाई है।"
उन्होंने कहा, "उसे सबकुछ खाना पसंद है। मैं अपनी पोती के लौटने पर दूध-दही के साथ जोरदार स्वागत करूंगी। वह 12 साल से खेल रही है। उस समय सातवीं क्लास में पढ़ रही थी।"