केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया और दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने मंगलवार को रोशनआरा क्लब में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए)- यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कप 2026' का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य दिल्ली के कॉलेजों में खेल प्रतिभाओं को निखारना है।
एक अधिकारी ने बताया कि 5 टीम खेलों में 10 विश्वविद्यालयों के बीच होने वाली यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता परखने, अपनी प्रतिभा दिखाने और उत्कृष्टता हासिल करने का एक मंच प्रदान करेगी।
संधू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आज डीडीए रोशनआरा क्लब में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और जीएनसीटीडी के मंत्री आशीष सूद के साथ मिलकर 'डीडीए-यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कप 2026' का उद्घाटन किया। दिल्ली के विश्वविद्यालयों को एक साथ लाने वाला यह कप खेल प्रतिभाओं को निखारेगा, टीम भावना को मजबूत करेगा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की संस्कृति को बढ़ावा देगा। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, खेल हमें विपरीत परिस्थितियों में डटे रहना और और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ना सिखाते हैं। हमारे युवा खिलाड़ियों से कहना है कि पूरे जोश के साथ प्रतिस्पर्धा करें, ईमानदारी से खेलें और 2047 तक खेल-प्रेमी 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए प्रेरणा बनें।"