पहलवानी के माहौल में पले-बढ़े दीपक पूनिया, जिन्होंने छोटी-सी उम्र में सभी को चौंकाया (Image Source: IANS)
भारतीय पहलवान दीपक पूनिया ने अपने दमखम से पूरी दुनिया में नाम रोशन किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2020 में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके रेसलर दीपक की कहानी बेहद प्रेरणादायी रही है।
19 मई 1999 को हरियाणा के झज्जर के छारा कस्बे में जन्मे दीपक पूनिया कुश्ती के ही माहौल में पले-बढ़े। पिता सुभाष खुद एक पहलवान रह चुके थे, जिनसे नन्हे दीपक को प्रेरणा मिली।
पिता ही दीपक के पहले गुरु थे। महज 5 साल की उम्र में पिता ने दीपक को अखाड़े में दाखिला दिलाया। दूध पीने के शौकीन दीपक ने अपनी ताकत से सभी को चौंकाया। दंगल में उन्होंने कई बार नकद पुरस्कार भी जीते।