पसंदीदा खिलाड़ी चुनना मुश्किल, खुद पर भरोसा है: लक्ष्य सेन (Image Source: IANS)
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का मानना है कि बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरुषों के एकल में इतने बराबरी के मुकाबले हैं कि किसी एक को पसंदीदा मुश्किल है।
लक्ष्य ने रविवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं कहूंगा कि सभी को मौका मिला है। मैं किसी को भी पक्के तौर पर पसंदीदा नहीं बता सकता। मुझे खुद पर भरोसा है कि मैं अच्छा करूंगा।"
भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि उनका फोकस अपना शारीरिक स्तर बनाए रखने और टूर्नामेंट में फ्रेश और शार्प होकर उतरने पर रहा है।