इंग्लैंड के डिफेंडर लिवरामेंटो की सफलतापूर्वक सर्जरी, प्री-सीजन के दौरान वापसी करने की उम्मीद (Image Source: IANS)
इंग्लैंड के डिफेंडर टीनो लिवरामेंटो को काफ (पिंडली) इंजरी के बाद सर्जरी करवानी पड़ी है। इस समस्या के कारण उन्हें आखिरी समय में वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा था।
अपने देश के लिए 5 मैच खेल चुके 23 वर्षीय खिलाड़ी को यह चोट फ्लोरिडा में ट्रेनिंग के दौरान लगी थी, उस समय इंग्लैंड की टीम क्रोएशिया के खिलाफ अपने शुरुआती 'ग्रुप-एल' मैच से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दे रही थी।
इस चोट के कारण लिवरामेंटो को इलाज के लिए अपने क्लब न्यूकैसल लौटना पड़ा। लिवरामेंट के स्थान पर चेल्सी के ट्रेवो चालोबाह को टीम में शामिल किया गया। इंग्लैंड की टीम में अब छह सेंट्रल डिफेंडर और सिर्फ तीन फुलबैक हैं।