सेस्टाओ से मिले 4-3 की हार से बाद एस्पेनयोल ने कोच मैनोलो गोंजालेज को हटाया (सेस्टाओ से मिले 4-3 की हार से बाद एस्पेनयोल ने कोच मैनोलो गोंजालेज को हटाया )
ला लीगा टीम एस्पेनयोल ने कोपा डेल रे में चौथे दर्जे की टीम सेस्टाओ रिवर से मिली 4-3 से चौंकाने वाली हार के बाद कोच मनोलो गोंजालेज को पद से हटा दिया है। इस हार ने एस्पेनयोल की मुश्किल बढ़ा दी है।
क्लब ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, "आरसीडी एस्पेनयोल ने क्लब के कोच के तौर पर मनोलो गोंजालेज का कार्यकाल खत्म करने का फैसला किया है।"
अपने बयान में क्लब ने कहा, "आरसीडी एस्पेनयोल मैनोलो गोंजालेज का शुक्रिया अदा करना चाहता है। उन्होंने टीम की कमान संभालने के बाद से पेशेवर रवैये, प्रतिबद्धता और समर्पण को प्रदर्शित किया।"