सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पुष्टि की है कि वह चाइना ओपन खेलने के लिए बीजिंग लौटेंगे। यह एटीपी 500 टूर्नामेंट में उनकी 11 साल बाद पहली वापसी होगी।
24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की। उन्होंने चीनी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संदेश साझा करते हुए उस शहर में लौटने पर अपना उत्साह व्यक्त किया, जहां उन्हें अपने करियर की शुरुआत में शानदार सफलता मिली थी।जोकोविच ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं कई वर्षों के बाद चाइना ओपन खेलने के लिए बीजिंग लौट रहा हूं। मैं वापस आने और आप सभी के सामने नेशनल टेनिस सेंटर में खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह टेनिस के सबसे अच्छे वेन्यू में से एक है, एक ऐसी जगह जहां मेरे करियर की अविश्वसनीय यादें और बड़ी सफलताएं जुड़ी हैं। मैं सभी चीनी प्रशंसकों को उनके वर्षों के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"
24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने आखिरी बार 2015 में चाइना ओपन खेला था। इससे पहले वह 2009 से 2015 के बीच छह बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके थे। अब 39 साल के जोकोविच एक बार फिर बीजिंग लौटने जा रहे हैं। हालांकि, उनका हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, क्योंकि यूएस ओपन 2026 में उन्हें पहले ही दौर में अर्जेंटीना के मारियानो नवोन के खिलाफ चौंकाने वाली हार झेलनी पड़ी थी।