प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिडे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2025 के रैपिड मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले अर्जुन एरिगैसी और कोनेरू हम्पी को ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
अर्जुन एरिगैसी ने दोहा में फिडे वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में 9.5 अंक हासिल करके एक ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता। वह विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन से सिर्फ एक अंक पीछे थे। अपने कांस्य पदक के साथ, वह पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के बाद वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में पोडियम फिनिश हासिल करने वाले दूसरे भारतीय पुरुष बने।
पीएम मोदी ने अर्जुन एरिगैसी की तारीफ में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "दोहा में फिडे वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के ओपन सेक्शन में कांस्य पदक जीतने के लिए अर्जुन एरिगैसी पर गर्व है। उनका हौसला काबिल-ए-तारीफ है। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"