FIFA clears Australian VAR assistant Shaun Evans over alleged racist gesture (Image Source: IANS)
Australian VAR: जर्मनी और कुराकाओ के बीच रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले नस्लभेदी इशारा करने के आरोपी ऑस्ट्रेलियाई रेफरी शॉन इवांस को फीफा ने आरोपों से बरी कर दिया है।
मुकाबले से पहले ब्रॉडकास्ट में वीडियो रिव्यू टीम ने ऑस्ट्रेलियाई एनालिस्ट को उल्टा 'ओके' का इशारा करते हुए पाया। इस इशारे को अक्सर 'व्हाइट सुप्रीमेसी' (श्वेत वर्चस्व) समूहों से जोड़ा जाता है।
वर्ष 2017 से फीफा की रेफरी सूची में शामिल 38 वर्षीय शॉन इवांस एक अनुभवी वीएआर हैं। वर्ष 2022 में कतर में आयोजित वर्ल्ड कप में उनको रेफरी की भूमिका निभाने के लिए भी नियुक्त किया गया था।