फीफा अंडर-15 वर्ल्ड कप: टियर-सी राउंड ऑफ 32 में भारत को मिली होंडुरास से हार (फीफा अंडर-15 वर्ल्ड कप: टियर-सी राउंड ऑफ 32 में भारत को मिली होंडुरास से हार)
फीफा अंडर-15 वर्ल्ड कप के टियर सी राउंड ऑफ 32 मुकाबले में भारत को होंडुरास के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को होवसान कॉम्पिटिशन कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले ने डैनियो फ्लोरेस और एलेजांद्रो अमाया ने होंडुरास के लिए गोल दागे, जबकि भारत की तरफ से रोनंदेव अहेइबाम ने एकमात्र गोल किया।
होंडुरास ने डैनियो फ्लोरेस (18वें मिनट) के गोल से बढ़त बनाई और हाफ-टाइम तक वे आगे रहे। दूसरे हाफ में रोनंदेव अहेइबाम (31वें मिनट) ने गोल करके भारत को बराबरी दिलाई, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद एलेजांद्रो अमाया (36वें मिनट) ने गोल करके होंडुरास को 2-1 से आगे कर दिया।
टूर्नामेंट के आखिरी दिन तक सभी 189 टीमें अपनी रैंकिंग (स्थान) तय करने के लिए खेलेंगी। अब भारत निचले ब्रैकेट के 'राउंड ऑफ 16' में जाएगा, जहां वह 81वें से 96वें स्थान के लिए मुकाबला करेगा।