फीफा विश्व कप: अल्जीरिया ने जॉर्डन को हराकर नॉकआउट की उम्मीदें जिंदा रखीं (Image Source: IANS)
अल्जीरिया ने सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में ग्रुप 'जे' के मैच में जॉर्डन को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट राउंड में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
मैच में पहला गोल कर बढ़त बनाने वाली जॉर्डन बाद की अवधि में कमजोर पड़ गई, जबकि अल्जीरिया ने दूसरे हाफ में 2 गोल करते हुए मैच अपने पक्ष में कर लिया। इस हार के साथ ही जॉर्डन विश्व कप से बाहर हो गया है।
फीफा की रिपोर्ट के मुताबिक अल्जीरिया और जॉर्डन दोनों ने अपने शुरुआती मैच गंवाए थे। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए नॉकआउट स्टेज के लिहाज से बेहद अहम था। अल्जीरिया ने धैर्य और करिश्माई खेल दिखाते हुए मैच अपने नाम कर अगले स्टेज की अपनी संभावना बरकरार रखी है।