फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगे के खिलाफ राउंड ऑफ 32 में बदलाव के साथ उतर सकती है इंग्लैंड की टीम (Image Source: IANS)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में इंग्लैंड बुधवार को डीआर कांगो का सामना करेगी। टीम के हेड कोच थॉमस ट्यूशेल अपनी शुरुआती प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
'ग्रुप-एल' की विजेता ने घाना के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलने के बाद, पनामा को 2-0 से हराकर ग्रुप में टॉप स्थान हासिल किया, लेकिन मजबूत डिफेंस वाली टीमों को तोड़ने की उनकी क्षमता पर सवाल बने हुए हैं। इंग्लैंड के डिफेंस में कुछ कमियां जरूर नजर आई हैं, जिसका फायदा मजबूत विरोधी टीम उठा सकती है।
पनामा के खिलाफ इंग्लैंड को जीत दिलाने के लिए जूड बेलिंगहैम ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मिडफील्डर ने पहले कॉर्नर से मिले मौके को शानदार तरीके से गोल में बदलकर टीम का खाता खोला, फिर हैरी केन के लिए दूसरा गोल तैयार कर इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित कर दी।