Mumbai: Gurukul School of Art creates Messi and Yamal paintings ahead of FIFA World Cup final (Image Source: IANS)
FIFA World Cup: अर्जेंटीना और स्पेन के बीच रविवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई समेत पूरे राज्य में खाने-पीने की जगहों, रेस्टोरेंट और होटलों को सुबह 4 बजे तक खुले रहने की इजाजत दे दी है।
यह फैसला 'नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया' (एनआरएआई) की औपचारिक अपील के बाद लिया गया है। एसोसिएशन ने रेस्टोरेंट, बार और होटलों के खुलने का समय 20 जुलाई की सुबह तक बढ़ाने की मांग की थी, ताकि फैंस फीफा वर्ल्ड कप का लाइव टेलीकास्ट देख सकें।
फीफा वर्ल्ड कप का क्रेज फुटबॉल फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। वे इस बड़े इवेंट को देखने के लिए शहर के रेस्टोरेंट और होटलों में पूछताछ कर रहे हैं।