Gurukul school
Advertisement
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल: फैंस के लिए खुशखबरी, महाराष्ट्र में सुबह 4 बजे तक खुलेंगे रेस्टोरेंट और होटल
By
IANS News
July 19, 2026 • 21:16 PM View: 166
FIFA World Cup: अर्जेंटीना और स्पेन के बीच रविवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई समेत पूरे राज्य में खाने-पीने की जगहों, रेस्टोरेंट और होटलों को सुबह 4 बजे तक खुले रहने की इजाजत दे दी है।
यह फैसला 'नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया' (एनआरएआई) की औपचारिक अपील के बाद लिया गया है। एसोसिएशन ने रेस्टोरेंट, बार और होटलों के खुलने का समय 20 जुलाई की सुबह तक बढ़ाने की मांग की थी, ताकि फैंस फीफा वर्ल्ड कप का लाइव टेलीकास्ट देख सकें।
फीफा वर्ल्ड कप का क्रेज फुटबॉल फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। वे इस बड़े इवेंट को देखने के लिए शहर के रेस्टोरेंट और होटलों में पूछताछ कर रहे हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Gurukul school
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement