फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मोरक्को को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराया। इस हार के साथ ही मोरक्को का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है।
फ्रांस के लिए इस मुकाबले में किलियन एम्बाप्पे और उस्मान डेम्बेल ने गोल किया। मैच की शुरुआत से ही फ्रांस ने आक्रामक खेल दिखाया और मोरक्को के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाने का प्रयास किया। मैच के पांचवें मिनट में मोरक्को के गोलकीपर यासीन बुनू ने दायोट उपामेकानो के हेडर को गोल पोस्ट में जाने से रोका।
नोसैर मजराउई ने एम्बाप्पे के खिलाफ बॉक्स के अंदर फाउल किया, जिसके बाद फ्रांस को पेनल्टी मिल गई। हालांकि, एम्बाप्पे पेनल्टी को गोल में तब्दील नहीं कर सके और बुनू ने शानदार बचाव किया। पहले हाफ में फ्रांस ने कई और प्रयास किए, लेकिन वह मोरक्को के डिफेंस को भेद नहीं पाया। इस तरह से शुरुआती 45 मिनट गोलरहित रहे।