फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पनामा को 2-0 से हराया। टीम की इस जीत में कप्तान हैरी केन ने भी अहम भूमिका निभाई और उन्होंने एक गोल दागा। केन ने इस गोल के साथ ही खास उपलब्धि हासिल कर ली है।
हैरी केन फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड की तरफ से अब सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पनामा के खिलाफ विश्व कप में अपना 11वां गोल किया। इसके साथ ही इंग्लिश कप्तान ने गैरी लिनेकर के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने वर्ल्ड कप में 10 गोल किए।
इंग्लैंड के वर्ल्ड कप 2026 में ओपनिंग मैचों से पहले लिनेकर से दो गोल पीछे चल रहे केन ने पहले पूर्व कप्तान लिनेकर की बराबरी की थी। लिनेकर ने 1986 के मेक्सिको वर्ल्ड कप में छह गोल कर गोल्डन बूट जीता था और 1990 के इटली वर्ल्ड कप में चार गोल किए थे। केन क्रोएशिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दो गोल करते हुए लिनेकर के रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे थे।