ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, खेल मंत्री अहमद दुन्यामाली ने चेतावनी दी है कि अगर फीफा वर्ल्ड कप मुकाबलों के दौरान स्टेडियम में आधिकारिक रूप से स्वीकृत नहीं किए गए झंडे प्रदर्शित किए गए, या राष्ट्रीय टीम के खिलाफ नारेबाजी की गई, तो ईरानी टीम मैच रोक सकती है।
ईरान 'ग्रुप-जी' में है। इस टीम का पहला मुकाबला 15 जून को लॉस एंजिल्स में न्यूजीलैंड से होगा। 21 जून को उसी जगह पर ईरानी टीम बेल्जियम से भिड़ेगी, जबकि 26 जून को सिएटल में मिस्र के खिलाफ इस टीम का सामना होगा।
ईरानी मीडिया के अनुसार, दुन्यामाली ने मंगलवार को कहा, "हमने फीफा को बता दिया है कि जहां ईरान वर्ल्ड कप में खेलेगा, अगर उन स्टेडियम में आधिकारिक रूप से स्वीकृत नहीं किए गए झंडे लाए जाते हैं या राष्ट्रीय टीम के खिलाफ नारे लगाए जाते हैं, तो टीम मैनेजर निश्चित रूप से मैच रोकने के लिए जिम्मेदार होगा।"