फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल की निराशाजनक शुरुआत, 1-1 से ड्रॉ रहा डीआर कांगो के खिलाफ मुकाबला (Image Source: IANS)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल की शुरुआत निराशाजनक हुई है। ग्रुप के मुकाबले में पुर्तगाल डीआर कांगो से पार नहीं पा सका और टीम को 1-1 से ड्रॉ खेलने पर मजबूर होना पड़ा।
पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले मुकाबले में बेरंग नजर आए और वह कोई भी गोल नहीं कर सके। पुर्तगाल ने जोआओ नेवेस के छठे मिनट में ही किए गए गोल की बदौलत शुरुआती बढ़त बना ली थी। हालांकि, डीआर कांगो ने पहले हाफ के अतिरिक्त समय में वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया।
पूरे मुकाबले में पुर्तगाल ने गेंद पर तो लगातार कब्जा बनाए रखा, लेकिन टीम मुकाबले में अपना दूसरा गोल करने में नाकाम रही। डीआर कांगो के डिफेंस ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। डीआर कांगो के लिए यह ऐतिहासिक दिन था। 52 साल बाद विश्व कप में लौटने वाली टीम ने अपना पहला वर्ल्ड कप पॉइंट अर्जित किया।