फीफा विश्व कप: हमें पहले क्यों नहीं आने दिया? ईरान के कोच ने यात्रा व्यवस्था पर जताई चिंता (Image Source: IANS)
ईरान फुटबॉल टीम के मुख्य कोच आमिर घालेनोई ने फीफा विश्व कप 2026 के दौरान अपनी टीम के लिए की गई यात्रा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि मेक्सिको और अमेरिका के बीच बहुत ज्यादा आने-जाने से उनकी टीम पर शारीरिक और मानसिक दबाव पड़ रहा है।
बेल्जिमय के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले घालेनोई ने कहा, "टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया था कि अगले सप्ताह सिएटल में मिस्र के खिलाफ उनके आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच के लिए ज्यादा लचीलापन दिखाया जाएगा।"
ईरान पूरे टूर्नामेंट के दौरान मेक्सिको में ही रहा है और हर मैच से सिर्फ एक दिन पहले अमेरिका गया है। मैच के ठीक बाद ईरान को मेक्सिको लौटना पड़ता है। टीम के लिए ऐसी ही व्यवस्था की गई है।