फोर्टिस ने की फिट गुरुग्राम पहल की शुरुआत, 4 अक्टूबर को होगा मैराथन का आयोजन (Image Source: IANS)
फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफएमआरआई), गुरुग्राम ने शहरवासियों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए 'फिट गुरुग्राम' नामक एक सामुदायिक पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत 4 अक्टूबर को इसके पहले संस्करण के रूप में एक मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम के फैसिलिटी डायरेक्टर यश रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मैराथन में विभिन्न श्रेणियों 2.5 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की दौड़ शामिल की गई हैं।
इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सिर्फ अस्पताल की चारदीवारी तक सीमित न रखकर सीधे समाज से जोड़ना और लोगों को निवारक हेल्थकेयर, सही खान-पान व नियमित एक्सरसाइज के प्रति प्रेरित करना है।