फ्रेंच ओपन: बेजलेक को 6-2, 6-3 से मात देकर तीसरे दौर में पहुंचीं स्वियातेक (Image Source: IANS)
4 बार की विजेता इगा स्वियातेक ने सारा बेजलेक को 6-2, 6-3 से मात देकर फ्रेंच ओपन के विमेंस सिंगल्स के तीसरे दौर में जगह बना ली है। बुधवार को एकतरफा मुकाबले में स्वियातेक पूरी तरह से हावी नजर आईं।
स्वियातेक ने अपनी सर्विस में आई कुछ कमियों और 38 'अनफोर्स्ड एरर्स' के बावजूद बेजलेक को हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। संभावना है कि अब उनका अगला मुकाबला येलेना ओस्तापेंको से हो सकता है।
दूसरे दौर के इस मुकाबले में, पहला सेट 46 मिनट तक चला। तीसरी वरीयता प्राप्त स्वियातेक की सर्विस दो बार ब्रेक हुई। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी स्वियातेक साल 2020, 2022, 2023 और 2024 में फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।