गेटाफे ने जॉर्जिया के इंटरनेशनल सेंटर-बैक साबा साजोनोव 2026-27 सीजन के लिए साइन किया है। मंगलवार को क्लब ने इसकी पुष्टि की। 24 वर्षीय खिलाड़ी फ्री ट्रांसफर पर आए हैं। साजोनोव ने जून 2027 तक के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है, जिसमें एक और साल बढ़ाने का विकल्प भी है।
साजोनोव ने अपने करियर की शुरुआत जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग से की थी और वे डायनमो मॉस्को और इटली की टीम टोरिनो एफसी के लिए भी खेल चुके हैं, जिसके लिए उन्होंने फर्स्ट-टीम में 13 मैच खेले। हालांकि, घुटने के लिगामेंट की चोट के बाद वह मैदान पर ज्यादा समय नहीं बिता सके हैं। पिछले दो वर्षों में साजोनोव फर्स्ट-टीम फुटबॉल में सिर्फ दो मिनट ही खेल पाए। स्पेनिश स्पोर्ट्स डेली 'मार्का' की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले सीजन में ही गेटाफे में शामिल होने के करीब थे, लेकिन आखिरी समय में कागजी कार्रवाई में हुई गलती के कारण डील नहीं हो पाई।
'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के मुताबिक, नए ला लीगा सीजन की शुरुआत से एक महीने पहले गेटाफे ने एस्टन विला से राइट-बैक आंद्रेस गार्सिया को साइन करके अपनी टीम को और मजबूत किया है।