गोल्फ: दीक्षा डागर ऑस्ट्रेलिया में संयुक्त रूप से 39वें स्थान पर खिसकीं (Image Source: IANS)
दीक्षा डागर लगातार दूसरी बार 74 का स्कोर करते हुए विमेंस ऑस्ट्रेलियन ओपन में संयुक्त रूप से 39वें स्थान पर रहीं, जबकि अवनी प्रशांत ने लगातार दूसरी बार 72 का स्कोर करते हुए संयुक्त रूप से 47वें स्थान पर रहीं। वाणी कपूर (80) खिसककर संयुक्त रूप से 63वें स्थान पर पहुंच गईं। हालांकि, इस इवेंट में अभी एक और राउंड बाकी है।
दीक्षा डागर ने 2018 के एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। साल 2019 में अदिति अशोक के बाद लेडीज यूरोपियन टूर जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला गोल्फर बनीं, उन्होंने यह उपलब्धि 18 साल की उम्र में हासिल की और ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला बन गईं।
हन्ना ग्रीन वीमेंस ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल राउंड में एक शॉट की बढ़त के साथ उतरेंगी। वह अपनी घरेलू जमीन पर एक ऐतिहासिक जीत हासिल करने की कोशिश कर रही हैं।