ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। चानू ने 48 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। मौजूदा इवेंट में चानू का स्वर्ण देश का पहला स्वर्ण था। वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स में चानू का यह लगातार तीसरा स्वर्ण पदक था। मीराबाई चानू ग्लासगो में यादगार प्रदर्शन के बाद स्वदेश लौट आई हैं।
भारत लौटने के बाद आईएएनएस से खास बातचीत में मीराबाई चानू ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं कि मेरी कामयाबी को इतने अच्छे से पहचाना गया। मैं इसे जरूर स्वीकार करूंगी। सबसे खुशी की खबर यह है कि भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित कर सकता है। इससे युवा पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, और ज्यादा खिलाड़ी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।"